राज्यपाल ने हरियाणा- हिमाचल के राज्यपाल, केंद्रीय मंत्री और यूपी के मुख्यमंत्री से की मुलाकात

रांची। राज्यपाल संतोष गंगवार ने शनिवार को नई दिल्ली एयरपोर्ट पर हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और केन्द्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख एल मांडविया से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।वहीं दूसरी ओर राज्यपाल संतोष गंगवार ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुख्यमंत्री आवास लखनऊ में मुलाकात की। यह दोनों की शिष्टाचार मुलाकात बताया गया।





