मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:06 · नई दिल्ली संस्करण

राज्य के 1600 पेट्रोल पंप मालिकों का जुटान रांची में 16 अगस्त को

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
राज्य के 1600 पेट्रोल पंप मालिकों का जुटान रांची में 16 अगस्त को

रांची। झारखंड पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के आह्वान पर राज्यभर के 1600 पेट्रोल पंप मालिकों का जुटान 16 अगस्त को रांची में होगा। सात सूत्री मांगों को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलेंगे।झारखंड पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के महासचिव शरत दुदानी ने कहा कि वैट सहित अन्य मांगों को लेकर 16 अगस्त को मुख्यमंत्री से मुलाकात की जायेगी। मांगों पर विचार नहीं किया गया, तो चरणबद्ध आंदोलन किया जायेगा। पेट्रोलियम पर झारखंड में 22 प्रतिशत वैट है जबकि पड़ोसी राज्यों में इससे कम है। इस कारण बाहर की गाड़ियां यहां ईंधन नहीं लेती हैं। इसके अलावा सिंगल प्वाइंट पर पेट्रोलियम पर टैक्स है। फिर भी हमलोगों को रिटर्न भरना पड़ता है।उन्होंने कहा कि बिहार की तरह यहां भी रिटर्न भरने का प्रावधान खत्म किया जाये और वैट 22 से घटाकर 18 प्रतिशत किया जाये। पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल केंद्र के लिए एनुअल मेंटेनेंस चार्ज के प्रावधान को खत्म किया जाये। सरकारी कार्यालय पर पेट्रोलपंपों का करोड़ों रुपये बकाया है, इसको क्लियर करने, पेट्रोल पंपों का मार्जिन मनी पांच प्रतिशत करने, पेट्रोलियम प्रोडक्ट समय पर उपलब्ध कराने, जबरन लुब्रिकेंट की बिलिंग नहीं करने आदि मांगों को रखा जायेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें