रांची में 18 लाख की लूट, कोलकाता से आ रही बस में हथियारबंद अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम
राष्ट्रीय सागर संवाददाता
रांची: रांची में 18 लाख की लूट की घटना घटी है. दशम फॉल थाना क्षेत्र में इस लूट को अंजाम दिया गया है। कोलकाता से रांची आ रही बस में यह घटना घटी है।अपराधियों ने हथियार के बल पर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया है।बस में बैठे तीन सब्जी व्यापारियों से 18 लाख रुपए की लुट हुई है।मिली जानकारी के अनुसार कोलकाता से रांची आ रही शिवम बस को अपराधियों ने निशाना बनाया है।





