मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:20 · नई दिल्ली संस्करण

रांची की सड़कों को दुरुस्त करे नगर निगम : सुनील कुमार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रांची। नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार ने रांची नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि राजधानी की सड़कों की हालत सुधारें। जल्द से जल्द मरम्मत करने की दिशा में काम शुरू कर दें। इसके साथ सुनिश्चित करें कि सड़कों पर जल जमाव न हो। सचिव ने यह भी कहा कि मास्टर प्लान 2015 के मुताबिक औद्योगिक क्षेत्र और आईटी पार्क विकसित करने का प्रयास हो। वह मंगलवार को राज्य सचिवालय प्रोजेक्ट भवन स्थित सभागार में रांची निगम क्षेत्र में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे।समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देश-शहर की सड़कों में दिख रहे गड्ढों का तुरंत मरम्मत हो।-स्ट्रीट लाइट हर क्षेत्र में जले, यह सुनिश्चित हो। यदि खराब है तो तुरंत बदलें और जहां लाइट नहीं है, वहां लाइट लगाएं।- इंटरसिटी बसों के लिए शहर में भी बस टर्मिनल होना चाहिए। यदि है तो वहां नागरिक सुविधाएं बेहतर किया जाए। यह निर्देश रातू रोड स्थित-इटकी बस टर्मिनल और धुर्वा बस टर्मिनल के लिए है।-शहर में मास्टर प्लान 2015 के अनुसार औद्योगिक क्षेत्र और आईटी पार्क विकसित किए जाएं।-सड़कों के किनारे फुटपाथ का प्रावधान जरूर रखें और निर्माण कराएं ताकि पैदल चलनेवाले लोग सुरक्षित अपने गंतव्य तक पहुंच सकें।- स्वच्छता को लेकर आरएफआईडी का उपयोग करें ताकि यह पता लग सके कि हर घर या हर सोसायटी से प्रतिदिन कूड़ा कचरा का उठाव हो रहा है कि नहीं।- रांची शहर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चल रही परियोजनाओं को जल्द पूरा करें।- शहर के महत्वपूर्ण इलाकों में जगह चिह्नित कर बड़े शहरों की तरह रात्रि बाजार को प्रोत्साहित करें।- सिवरेज व ड्रेनेज निर्माण के नाम पर जहां तहां सड़क न काटें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें