मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:17 · नई दिल्ली संस्करण

रमेश मुंडा हत्याकांड की अगली सुनवाई 20 को

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची। एनआईए के विशेष न्यायाधीश एमके वर्मा की अदालत में शुक्रवार को पूर्व मंत्री सह तमाड़ के तत्कालीन विधायक रमेश सिंह मुंडा हत्याकांड की सुनवाई हुई। मामले में एनआईए के गवाह नंबर 87 का बचाव पक्ष की ओर से जिरह किया गया। लगातार चार निर्धारित तारीखों में गवाह का जिरह बचाव पक्ष के वकीलों ने किया। गवाही पूरी होने के बाद अदालत ने गवाहों को डिस्चार्ज किया। साथ ही मामले में अगली सुनवाई की तारीख 20 सितंबर निर्धारित की गई है।उल्लेखनीय है कि 9 जुलाई, 2008 को पूर्व मंत्री रमेश सिंह मुंडा की हत्या बुंडू के स्कूल में एक कार्यक्रम के दौरान नक्सलियों ने गोली मारकर कर दी थी। इस मामले में पूर्व मंत्री गोपाल कृष्ण पातर उर्फ राजा पीटर, नक्सली कुंदन पाहन सहित कई आरोपित ट्रायल फेस कर रहे हैं। राजा पीटर अभी जमानत पर है। उसे हाई कोर्ट से जमानत मिली है। नक्सली कुंदन पाहन सहित करीब 15 आरोपित जेल में बंद हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें