मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:48 · नई दिल्ली संस्करण

मोबाइल की दुकान में लाखों की चोरी का खुलासा, दो शातिर गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

गुमला। पुलिस ने गुमला के मेन रोड स्थित सौम्या कांप्लेक्स के अमित मोबाइल की दुकान में 29 दिसंबर की रात हुई भीषण चोरी के मामले का उद्भेदन कर लिया है। इस मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से मोबाइल के 12 खाली डब्बे, बाइक, मोबाइल फोन, चोरी की घटना में प्रयुक्त दो पेचकस, दो लोहे का नुकीला रॉड और दुकान में लगे सीसीटीवी का डीवीआर बरामद किया है।गुमला के पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह ने कार्यालय परिसर में प्रेस कांफ्रेंस में मामले का खुलासा करते हुए गिरफ्तार दोनों आरोपितों को मीडिया के सामने प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि आलम शेख (43) व अलिम शेख (27) की गिरफ्तारी साहेबगंज जिले के राजमहल थाना क्षेत्रांतर्गत मुर्गीटोला स्थित उनके आवास से की गई।उन्होंने बताया कि 29 दिसंबर, 2023 को अमित मोबाइल दुकान से शटर को उखाड़ कर करीब 30 लाख रुपये का मोबाइल की चोरी कर ली गई है। इस संबंध में गुमला थाना में अज्ञात चोरों के विरुद्ध एक मामला (थाना कांड संख्या 437/23 दिनांक 29-12-2023, धारा 457, 380/34 भादवि के तहत) दर्ज किया गया। इसके बाद कांड के अनुसंधान के लिए एसआईटी टीम का गठन किया गया।एसपी हरिविंदर सिंह ने बताया कि भीषण चोरी की घटना का उद्भेदन करने वाली एसआईटी टीम के सदस्यों को पुलिस प्रशासन द्वारा सम्मानित किया जाएगा। इस टीम में गुमला थाना के पुअनि संचित कुमार, पुअनि विवेक कुमार पांडेय (साईबर सेल), पुअनि निरंजन कुमार सिंह, सअनि सागीर आलम व आरक्षी पवन कुमार यादव शामिल थे।एसपी ने बताया कि गिरफ्तार शातिर चोर आलम शेख की तलाश रांची के सदर थाना पुलिस 15 साल से कर रही थी। चोरी के एक मामले में सदर थाना रांची में आलम शेख के विरुद्ध एक कांड (सं.190/2009) दर्ज है। उसकी गिरफ्तारी के लिए लाल वारंट भी जारी हुआ है। आलम शेख पहली बार गुमला पुलिस के हाथों गिरफ्तार हुआ है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें