मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:36 · नई दिल्ली संस्करण

मैंने जिस संगठन को खून से सींचा उसने वो सम्मान नहीं दिया : चंपाई सोरेन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मैंने जिस संगठन को खून से सींचा उसने वो सम्मान नहीं दिया : चंपाई सोरेन

सरायकेला। पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने एक बार फिर दिल का दर्द बयां किया है। उन्होंने कहा कि जिस संगठन को अपने खून पसीने से सींचा उस पार्टी ने वो सम्मान नहीं दिया। इसलिए अब नया इतिहास लिखने निकला हूं। आपका समर्थन देख ऐसा लगने लगा है कि नया इतिहस पर अब विराम लगने का वक्त आ गया है। हमने टाटा जैसी कंपनी से लोहा लिया। जादूगोड़ा माइंस को लेकर यहां के आदिवासी-मूलवासियों के हक की लड़ाई लड़ी। अलग झारखंड राज्य के लिए महीनों परिवार की चिंता छोड़ दिशोम गुरु शिबू सोरेन के साथ जंगल-जंगल भटकता रहा।चंपाई शनिवार को सरायकेला में जनसभा संबाेधित कर रहे थे। उन्हाेंने कहा कि मेरे बच्चे कैसे बड़े हुए मैंने नहीं देखा। झारखंड अलग राज्य मिलने के 24 साल बाद अब नया अध्याय लिखने की घोषणा की है। मुझे पूर्ण विश्वस है कि आपका प्यार पूर्व की भांति मिलता रहेगा। भरोसा दिलाता हूं कि कभी आपकी आवाज को दबने नहीं दूंगा। गरीब, आदिवासी- मूलवासी, किसान, विद्यार्थी, युवा सभी को उनका अधिकार दिलाऊंगा। पांच महीने के छोटे से कार्यकाल में मैंने जो काम किया वह आईने की तरह साफ है। उन्होंने कहा कि अब मुझे यदि आपका प्यार इसी तरह मिलता रहा तो झारखंड को देश के सबसे विकसित राज्य की श्रेणी में अग्रिम पंक्ति पर लाकर खड़ा कर दूंगा। क्योंकि, मुझे यहां की भौगोलिक स्थिति की जानकारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें