मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:40 · नई दिल्ली संस्करण

बीएसएनएस के टावरों की बैटरी चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार चोर गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

दुमका। बीएसएनएल के बैटरी करने चोरी वाले गिरोह का दुमका पुलिस पर्दाफाश करने में सफल हुई है। पुलिस गिरोह के चार चोर को गिरफ्तार करते हुए चोरी में इस्तेमाल हो रहे दो स्कार्पियो व बोलेरो और दो बाईक समेत चोरी हुए बैटरी बरामद की है।एसपी पितांबर सिंह खेरवार ने गुरुवार काे प्रेसवार्ता में बताया कि लगातार कई महिनों से बीएसएनएस के टावर से बैटरी चोरी की सूचना मिल रही थी। पुलिस जामा थाना समेत तालझारी एवं जरमुंडी के दर्ज मामले में जरमुंडी एसडीपीओ संतोष कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की थी। जामा में हाल में दर्ज हुए मामले में पुलिस संदिग्ध स्कार्पियों सवार से पूछताछ की। पुछताछ पर पुलिस चोरी हुए बैटरी एवं समान समेत एक और बोलेरो जप्त की है। गिरोह में बाईक से रेकड़ी करने वाले दो बाईक भी जप्त की है।बहुत जल्द ही अन्य चोरी हुए समान समेत अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी करेगी। यहां बता दें कि जामा पुलिस 14 बैटरी एवं दो चार पहिया वाहन सहित चार आरोपी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने टावरों से बैटरी चोरी की लगातार घटनाओं के बाद कार्रवाही करते हुए गुरुवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उक्त आरोपियों के पास से पुलिस ने एक बोलेरो नंबर जेएच 15 एच/8842, एक स्कार्पियो नंबर जेएच 10 बी वाय/4841, दो बाइक सहित 14 बैटरी को पुलिस ने जब्त किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीपीओ जरमुंडी के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया था। गुप्त सूचना के आधार पर वाहन चालक भोला रजवार को पकड़ा गया। जिसने पूछताछ के दौरान बैटरी चोरी में शामिल होने की बात स्वीकार की। इसके साथ ही उसने 11 अन्य सहयोगियों के नाम भी पुलिस को बताये।छापेमारी के दौरान चोरी की गयी 12 बैटरी, किट बॉक्स, दो मोटरसाइकिल, एक बोलेरो, एक स्कार्पियो, मोबाइल फोन और चोरी में इस्तेमाल किए गए उपकरण भी बरामद किए गये हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों में चितरा थाना के खमार गांव के भोला रजवार, खागा थाना के कांकी गांव के राजु अंसारी, चितरा थाना के बरजोरी गांव के किंकर दास सभी देवघर जिला के और जामताड़ा जिले के करमाटांड़ थाना के फॉफनाद गांव के एनाउल मियाँ शामिल हैं। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें