मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:40 · नई दिल्ली संस्करण

बारूदी सुरंग में विस्फोट, केंदू पत्ता तोड़ने गए व्यक्ति की हुई मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पश्चिमी सिंहभूम । टोंटो थाना क्षेत्र के लुईया जंगल में केंदू पत्ता तोड़ने गये एक अधेड़ (50) की नक्सलियों के लगाये बारूदी सुरंग की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना बुधवार रात की है।स्थानीय लोगों ने बताया कि लुईया निवासी काण्डे लागुरी पास के जंगल में पत्ता तोड़ने गया था। उस दौरान लागुरी पुलिस को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से नक्सलियों के बिछाए बारूदी सुरंग की चपेट में आ गया। तत्काल जोरदार धमाका हुआ और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी।ग्रामीणों ने घटना की जानकारी गुरुवार सुबह पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस पूरी तैयारी के साथ लुईया जंगल गयी है और आगे की जांच कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें