मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:07 · नई दिल्ली संस्करण

प्रेमिका के साथ मिलकर की पत्नी की हत्या, दोनों गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र में हुई शबाना की हत्या उसके पति ने अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।बुलंदशहर के थाना अगौता क्षेत्र के गांव लाहगरा निवासी नाजिम करीब दो माह पूर्व पत्नी शबाना के साथ कुंडा गांव में किराए के मकान में रहने आया था। वह ई-रिक्शा चलाकर परिवार का गुजारा कर रहा था। इस बीच नाजिम का अलफिशा नाम की महिला से प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। बताया जाता है कि उसने अलफिशा से दूसरी शादी कर ली। दूसरी शादी की बात पता चलते ही शबाना की पति से अनबन रहने लगी। बाद में नाजिम दूसरी पत्नी को साथ ले आया। इसके बाद उसकी दोनों पत्नियों के बीच झगड़ा होने लगा।पुलिस के अनुसार, अलफिशा के साथ मिलकर नाजिम ने शबाना को रास्ते से हटाने की साजिश रची और दो जनवरी को गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शताब्दी नगर में सेक्टर फोर सी स्थित नाले में शव को फेंक दिया। शबाना के परिजनों ने जब नाजिमा से उसके बारे में पूछा तो वह झगड़े के बाद घर छोड़कर जाने की बात कहता रहा। शबाना की बहन मुस्कान ने परतापुर पुलिस से शिकायत की। मुस्कान ने नाजिम पर हत्या करने का शक जताया। इसके बाद पुलिस ने नाजिम को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। मंगलवार को पुलिस ने नाले से शव बरामद कर लिया।परतापुर थाना प्रभारी जयकरण सिंह ने बताया कि नाजिम ने अलफिशा के साथ मिलकर शबाना की हत्या करना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने शव को नाले से बरामद करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद आरोपितों को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से कोर्ट ने दोनों को जेल भेज दिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें