मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:19 · नई दिल्ली संस्करण

पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप को एनआईए कोर्ट ने भेजा जेल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पीएलएफआई के सुप्रीमो दिनेश गोप को रांची की एनआईए कोर्ट में मंगलवार को पेश किया। आठ दिन की रिमांड अवधि खत्म होने के बाद दिनेश गोप को एनआईए के विशेष न्यायाधीश मधुरेश प्रसाद वर्मा की कोर्ट में पेश किया गया है। अदालत ने गोप को न्यायिक हिरासत में बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार (जेल) भेज दिया।

इससे पूर्व एनआईए ने दिनेश गोप का मेडिकल कराया और कोर्ट में पेश किया। इस दौरान एनआईए कोर्ट के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। कोतवाली इंस्पेक्टर और डीएसपी जवानों के साथ सुरक्षा में तैनात थे।

उल्लेखनीय है कि पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप को एनआईए ने 21 मई को दिल्ली से गिरफ्तार किया था। इसके बाद ट्रांजिट रिमांड पर विमान से रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट लाया गया था। उसके खिलाफ झारखंड, बिहार और ओडिशा में हत्या, अपहरण, धमकी, जबरन वसूली और पीएलएफआई के लिए धन जुटाने से संबंधित 102 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। झारखंड पुलिस ने दिनेश गोप पर 25 लाख और एनआईए ने पांच लाख का इनाम घोषित किया था।

एनआईए ने 22 मई को दिनेश गोप को कोर्ट में पेश किया था और 14 दिनों की रिमांड की मांग की थी। अदालत ने दिनेश गोप को आठ दिनों के रिमांड पर एनआईए को सौंपा था। पूछताछ के दौरान एनआईए ने कई हथियार और गोलियां भी बरामद की हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें