देश में बनाए गए 30 करोड़ आयुष्मान कार्ड
नई दिल्ली। देश में अबतक 30 करोड़ आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने एक्स पर जानकारी साझा करते हुए देश हो रहा आयुष्मान, 30 करोड़ से अधिक लोगों को मिली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मुफ्त इलाज की गारंटी।
उल्लेखनीय है प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भीमराव अंबेडकर जयंती (14 अप्रैल, 2018) के मौके पर लांच किया था। इस योजना को पीएमजेएवाई के नाम से भी जाना जाता है। पीएम जन आरोग्य योजना को आयुष्मान भारत योजना के तहत शुरू किया गया है। पीएमजेएवाई का लाभ पूरे परिवार को मिलता है। आवश्यकता पड़ने पर परिवार का कोई भी सदस्य इस योजना के तहत 5 लाख रुपये तक अपना मुफ्त इलाज करा सकते हैं। इस योजना के अंतर्गत आपको जन आरोग्य कार्ड बनवाना होगा, उसके बाद आप उस कार्ड के द्वारा चयनित अस्पतालों में 5 लाख रुपये तक का इलाज करा सकेंगे।





