मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:31 · नई दिल्ली संस्करण

जेएसएससी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे जेई अभ्यर्थी,परिणाम जारी करने की कर रहे हैं मांग

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

राष्ट्रीय सागर संवाददाता

रांची: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग कार्यालय के बाहर जूनियर इंजीनियर अभ्यर्थी धरने पर बैठे हैं। अभ्यर्थी अक्टूबर 2023 में ली गयी जेई परीक्षा का परिणाम जारी करने की मांग कर रहे हैं। इससे पहले अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री सचिवालय, राजभवन समेत कई सरकारी कार्यालयों में परीक्षा परिणाम जारी करने की मांग को लेकर आवेदन दे चुके हैं। इसके अलावा जेएसएससी कार्यालय को भी आवेदन दिया था। बावजूद जेएसएससी ने रिजल्ट जारी नहीं किया। जिसके बाद गुस्साये अभ्यर्थियों ने खररउ कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गये। मालुम हो कि जेएसएससी ने जुलाई 2022 में जूनियर इंजीनियर की परीक्षा ली थी। जिसका प्रश्न पत्र लीक हो गया था। इसके बाद अभ्यर्थियों ने जमकर हंगामा किया था। इसके बाद जेएसएससी ने परीक्षा रद्द कर दिया था। इसके बाद जुलाई 2023 में दोबारा परीक्षा ली गयी थी। लेकिन नियोजन नीति रद्द होने के कारण फिर से परीक्षा रद्द हो गया। इसके बाद अक्टूबर 2023 में परीक्षा ली गयी। लेकिन इसके परिणाम अब तक जारी नहीं किये गये हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें