मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:46 · नई दिल्ली संस्करण

जंगली हाथी के हमले में एक महिला समेत दो लोगों की मौत,एक घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

गुमला । कामडारा थाना क्षेत्रांतर्गत कुली गांव में बुधवार को अहले सुबह आम चुनने निकले लोगों पर एक जंगली हाथी ने हमला बोल दिया। हाथी ने एक बुजुर्ग व एक महिला को पटक पटक कर मार डाला । वहीं हाथी के हमले में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है । मरने वालों में कुली गांव निवासी मोतरो सिंह (60) एवं कुरमुल गांव निवासी जूही देवी (35) शामिल हैं।

ग्रामीणों के अनुसार अहले सुबह लगभग 4:30 बजे एक जंगली हाथी अचानक कुली गांव स्थित आम बगीचा आ पहुंचा, जहां आम चुन रहे मोतरो सिंह को सुंढ़ में उठाकर जमीन पर पटक कर मार डाला। कुछ ही दूरी पर कुरमुल निवासी जुही देवी अपने पति के साथ आम चुन रही थी । उसकी नजर हाथी पर पड़ी और वह हाथी हाथी चिल्लाने लगी। आवाज सुनकर उसका पति भाग गया। लेकिन हाथी ने जूही को अपने गिरफ्त में ले लिया और उसे भी पटक कर गंभीर रूप से घायल कर दिया । जूही को इलाज के लिए कामडारा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उसकी भी मौत हो गई।

इसी बीच हाथी ने पाकुट निवासी बंधना स्वांसी (40 ) को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया , जिसे इलाज के लिए रांची ले जाया गया हैं। घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है। इधर घटना की सूचना मिलते ही वनपाल लिबनुस कुल्लू घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक जूही देवी के परिजनों को तत्काल सहायता के रूप में 15 हजार रुपए एवं मोतरों सिंह के परिजनों को ₹20 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान की। लिबनुस ने बताया कि का

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें