मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:35 · नई दिल्ली संस्करण

ग्रामीणों के लिए हमेशा खुला है राजभवन का दरवाजा : राज्यपाल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

लातेहार। झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन गुरुवार को लातेहार सदर प्रखंड के उदयपुरा और मतनाग गांव में ग्रामीणों के साथ संवाद किया। उन्होंने कहा कि वह खुद तमिलनाडु के एक छोटे से गांव के रहने वाले हैं। इसलिए गांव की परिस्थितियों से वह भलीभांति परिचित हैं।राज्यपाल ने कहा कि जब उन्होंने झारखंड में राज्यपाल के पद पर शपथ ग्रहण किया था तो उसी समय उन्होंने यह सोच लिया था कि अब ग्रामीणों को राजभवन आने की जरूरत नहीं पड़ेगी, बल्कि राजभवन खुद ग्रामीणों के पास जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों के लिए राजभवन का दरवाजा भी हमेशा खुला है। ग्रामीण अपनी किसी भी समस्या को लेकर बेझिझक राजभवन आकर उनसे मिल सकते हैं। राज्यपाल ने कहा कि यह भारत की एकता का मिसाल है कि तमिलनाडु के एक गांव का रहने वाला व्यक्ति आज झारखंड के गांव में पहुंचकर लोगों से मिल रहा है।राज्यपाल ने कहा कि गांव में आकर ग्रामीणों से संवाद करने का उनका मुख्य मकसद यह है कि ग्रामीणों की समस्याओं को नजदीक से जान सके और यह समझ सके कि ग्रामीणों की खुशहाली के लिए और क्या किया जा सकता है? उन्होंने कहा कि देश का विकास तभी संभव है जब गांव का विकास होगा। हमारे देश की आत्मा गांवों में बसती है।कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल ने धनबाद में हुए बिजली के पोल हादसे में मृत संजय भुइयां और दिनेश भुइयां के परिजनों को मुआवजे की राशि भी प्रदान की। साथ ही समाज के लिए बेहतर कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित भी किया। सरकारी स्कूलों में पढ़ने के बावजूद बेहतर रिजल्ट लाने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। साथ ही लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का भी वितरण किया।इससे पूर्व लातेहार आगमन पर राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पलामू आईजी राजकुमार लकड़ा, लातेहार डीसी भोर सिंह यादव, लातेहार एसपी अंजनी अंजन, डीएफओ रोशन कुमार आदि अधिकारी उपस्थित रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें