कोडरमा में करंट लगने से युवक की मौत
कोडरमा। ढाब थाना क्षेत्र अंतर्गत पड़रिया में शनिवार की सुबह हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान पड़रिया निवासी आनंदी कुमार (38) के रूप में हुई है।मृतक के परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार आनंदी कुमार शनिवार की सुबह घर के बगल में दातुन तोड़ रहे थे। इसी दौरान करंट की चपेट में आ गए। इसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल कोडरमा लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने जांच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक मूल रूप से बिहार के नवादा जिला अंतर्गत पिपरा का निवासी थाए जो पिछले कुछ वर्षों से पड़रिया में घर बनाकर रह रहा था। सूचना पाकर पुलिस ने शव को अंत्यपरीक्षण कराकर परिजनों को सौंप दिया।





