मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:37 · नई दिल्ली संस्करण

केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल ने ऑनलाइन निगरानी के लिए पोर्टल थर्मल लॉन्च किया

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल ने ऑनलाइन निगरानी के लिए पोर्टल थर्मल लॉन्च किया

नई दिल्ली। केन्द्रीय विद्युत मंत्री और आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने मंगलवार को परियोजनाओं की ऑनलाइन निगरानी के लिए पोर्टल-थर्मल एवं विद्युत परियोजनाओं और पम्प डस्टोरेज परियोजनाओं (जल विद्युत डीपीआर) की निगरानी, सर्वेक्षण और जांच गतिविधियों के लिए ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च किया। उन्हाेंने विद्युत अधिनियम, 2003 के अंतर्गत केन्द्रीय विद्युत प्राधिकरण (सीईए) द्वारा अधिसूचित नियमों का एक व्यापक संग्रह लॉन्च किया। इसके बाद ऑनलाइन पोर्टल डीआरआईपीएस का शुभारंभ किया।इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि तीन ऑनलाइन पोर्टलों- ड्रिप्स, प्रॉम्प्ट और जल विद्युत डीपीआर के शुभारंभ से देश में बिजली क्षेत्र के पारदर्शी, समन्वित और प्रभावी कामकाज में सक्षम होंगे।ऑनलाइन पोर्टल डीआरआईपीएसका शुभारंभ करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि किसी भी प्रतिकूल स्थिति के दौरान देश में विद्युत क्षेत्र के पारदर्शी, समन्वित और प्रभावी कार्यकरण को सक्षम करेगा। उन्हाेंने इस बात पर भी जोर दिया कि आपात स्थिति के समय मानवीय त्रुटि को कम करने के लिए ऑनलाइन प्रणाली की आवश्यकता है।विद्युत अधिनियम 2003 के अंतर्गत केन्द्रीय विद्युत प्राधिकरण (सीईए) द्वारा अधिसूचित नियमों का एक व्यापक संग्रह लांच करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सीईए नियमों के इस संग्रह को जारी करना भारत में बिजली क्षेत्र में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस संग्रह में समाहित नियम नियमों की एकरूपता लाएंगे और बिजली क्षेत्र के हितधारकों द्वारा अनुपालन में आसानी के लिए एक ही स्थान पर सूचना का एक केंद्रीकृत और आसानी से सुलभ स्रोत प्रदान करेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें