मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:36 · नई दिल्ली संस्करण

कानपुर में सात करोड़ की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

कानपुर। कल्यानपुर थाना एवं एंटी नारकोटिक्स टॉस्क फोर्स की संयुक्त पुलिस टीम ने शनिवार को इंदिरा नगर के समीप से एक मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले युवक को गिरफ्तार किया। टीम ने उसके कब्जे से एक किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में सात करोड़ रुपये कीमत है।पुलिस उपायुक्त पश्चिम विजय ढुल ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार तस्कर फतेहपुर जनपद के कोतवाली क्षेत्र में स्थित अलादातपुर मोहल्ला निवासी मो.रेहान है।उन्होंने बताया कि एएनटीएफ के पुलिस उपाधीक्षक आगरा और बाराबंकी द्वारा मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मुखबिर की सूचना के आधार पर कल्याणपुर थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर से मोहम्मद रेहान को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान जानकारी मिली कि रेहान हेरोइन कैरियर के रूप में काम करता है। रेहान लखनऊ से कानपुर आया था और अपने एक साथी के साथ उसको दिल्ली जाना था,लेकिन इस दौरान वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया।उन्होंने आगे बताते हुए कहा कि मादक पदार्थो के खिलाफ इसके पूर्व भी कानपुर में गिरफ्तारी हुई थी। जिसके बाद से मिलने वाले अहम क्लू के आधार पर हेरोइन की तस्करी सहित अन्य मादक पदार्थों के तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जाती रहेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें