मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:31 · नई दिल्ली संस्करण

एटीएस और दिल्ली पुलिस की छापेमारी में अलकायदा इंडियन सबकॉन्टिनेंट के पांच गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची। झारखंड के आंतकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) और दिल्ली पुलिस की संयुक्त रुप से रांची, लोहरदगा और हजारीबाग में 16 स्थानों पर की गयी छापेमारी में पांच संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है। इनमें रांची के बारियातू से डॉ. इश्तियाक अहमद, रांची के चान्हो से मोतिउर रहमान, रिजवान बाबर, मुफ्ती रहमतुल्लाह और हजारीबाग से फैजान अहमद शामिल है। इन पांच संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया।पांचों को न्यायाधीश के आवासीय कार्यालय में पेश किया गया। इसके बाद दिल्ली पुलिस पांचों को अपने साथ ले गयी। सूत्रों ने बताया कि अलकायदा इंडियन सबकॉन्टिनेंट (एक्यूआईएस) के खिलाफ गुरुवार को राज्य के तीन जिलों रांची , हजारीबाग और लोहरदगा में एक साथ कुल 16 स्थानों पर छापेमारी थी। छापेमारी में एसटीएसफ, रांची पुलिस और दिल्ली पुलिस की संयुक्त टीम शामिल थीं। इस अभियान में आठ संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही थी। इसमें से पांच को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान अवैध आग्नेयास्त्र, लैपटॉप, कई मोबाईल फोन, कुछ संदिग्ध दस्तावेज सहित अन्य सामान बरामद किये गये थे। वहीं जांच में पता चला है कि डॉ. इश्तियाक झारखंड में अलकायदा इंडियन सबकॉन्टिनेंट (एक्यूआईएस) का प्रमुख ऑपरेटिव था।वह मेडिका अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट था। एटीएस सूत्रों ने बताया कि मामला दिल्ली पुलिस का था, इसलिए वह पांच गिरफ्तार संदिग्धों को शुक्रवार को अपने साथ ले गयी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें