मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:32 · नई दिल्ली संस्करण

असली बंदूक, फर्जी लाईसेंस और सिक्युरिटी गार्ड की नौकरी का फर्जीबाड़ा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

गुमला । गुमला के पुलिस अधीक्षक डा.ऐहतेशाम वकारीब ने फर्जी आर्म्स लाईसेंस के आधार पर सिक्युरिटी गार्ड की नौकरी करने का एक सनसनीखेज मामला का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि गुमला के बैंकों,एटीएम,कैश भेन में कार्यरत आर्म्स गार्ड और कुछ आम लोगों के पास बड़ी संख्या में अवैध बंदूक और गोली है। इनका आर्म्स लाइसेंस भी फर्जी है।एसपी सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में बताया कि आम युवक एक बड़े गिरोह के झांसे में आकर अवैध बंदूक व गोली का उपयोग करते हुए बैंक आदि में काम कर रहें हैं। इस सूचना पर एक जांच दल का गठन किया गया। टीम ने गुमला, लोहरदगा,रांची,सिमडेगा और धनबाद जिले में जांच शुरू की गई।जांच के क्रम में नकली लाईसेंस बनाने वाले धनबाद के रेशम बहादूर श्रेष्ठ उर्फ रौशन थापा जिला जिला धनबाद तथा बंदूक-गोली धनबाद से लाकर उसे उंचे दाम पर बेचने वाले गुमला निवासी धीरज कुमार सिंह पिता सुरेश प्रसाद सिंह ग्राम बिशुनपुरा थाना इमादपुर जिला भोजपुर वर्तमान पता शास्त्री नगर गुमला को गिरफ्तार किया गया।दोनों के स्वीकारोक्ति के आधर पर कुल 12 बंदूक,63 गोली को जब्त किया गया। आर्म्स मजिस्ट्रेट के सत्यापन के बाद सारे लाईसेंस फर्जी पाये गयें। इनके पास से 12 फर्जी आर्म्स लाईसेंस, जिला आर्म्स मजिस्ट्रेट नवादा का एक मोहर, दो मोबाईल व आई कार्ड बनाने का प्लास्टिक भी जब्त किया गया है। डा.वकारीब ने बताया कि इस पुरे प्रकरण की जांच गहराई से की जा रही है। इसमें प्लेसमेंट एजेंसी की भूमिका की भी गहन जांच होगी। जिसके माध्यम से लोग आर्म्स के फर्जी लाईसेंस के साथ नौकरी कर रहें हैं। जांच जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें