मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026 · सुबह 11:30 · नई दिल्ली संस्करण

युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पलामू,

29 दिसंबर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र में पत्नी से विवाद के बाद

पति ने आत्महत्या कर ली। मृतक 30 अनिल मोची (30) हुंटार के उड़रीटांड़ निवासी

रामचंद्र मोची का पुत्र था। अनिल को शराब की लत थी और प्रतिदिन पत्नी के

साथ बेवजह लड़ाई-झगड़ा करता था। पत्नी और चार बच्चों की परवरिश पर भी ध्यान

नहीं देता था। पत्नी को घर से चले जाने के लिए कहता था। पति के इस व्यवहार

से परेशान होकर पत्नी ने पंचायत के मुखिया और ग्रामीणों की बैठक पति को

समझाने के लिए गुरुवार को बुलाई थी। अनिल ने शराब के नशे में बैठक के लिए

आए लोगों को भगा दिया। इससे नाराज होकर अनिल की पत्नी बच्चों को लेकर अपने

मायके सतबरवा थाना क्षेत्र के बोहिता चली गई। इसके बाद शाम में अनिल अपने

घर के कमरे में बिजली के तार का फंदा बनाकर उससे लटक गया। जब तक घर वाले

उसे इस हाल में देखते उसकी मौत हो चुकी थी।

घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंच पुलिस ने शुक्रवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच मेदिनीनगर में भेजा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर