मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:12 · नई दिल्ली संस्करण

युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

पूर्वी सिंहभूम : शहर के उलीडीह ओपी क्षेत्र के आदिवासी क्लब के समीप झाड़ियों से रविवार सुबह एक युवक का शव पुलिस ने बरामद किया है। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और चर्चा का माहौल है।

मृतक की पहचान शकोंसाई रोड नंबर-2 निवासी 24 वर्षीय विकास सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है।

प्रारंभिक जांच में विकास के सिर पर किसी धारदार हथियार से किए गए कई गहरे वार के निशान पाए गए हैं। पुलिस को आशंका है कि हत्या कहीं और करने के बाद शव को झाड़ियों में फेंका गया है।

परिजनों ने बताया कि विकास सिंह शनिवार देर रात अपने भगिने से मिलने उलीडीह क्षेत्र गया था। मुलाकात के बाद वह घर लौटने के लिए निकला, लेकिन रात काफी बीत जाने के बाद भी घर नहीं पहुंचा। परिवार के सदस्यों ने उससे लगातार संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उसका मोबाइल फोन बंद मिला। इसके बाद परिजन पूरी रात उसकी तलाश में जुटे रहे, मगर उसका कोई सुराग नहीं मिला।

रविवार सुबह उलीडीह की एक युवती ने परिजनों को फोन कर बताया कि आदिवासी क्लब के पास झाड़ियों में एक युवक का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे। शव को देखते ही उन्होंने उसकी पहचान विकास सिंह के रूप में की। पहचान होते ही परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना की खबर मिलते ही रिश्तेदार और मोहल्ले के लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गए।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस स्थान पर शव मिला है, वहां शाम और रात के समय असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। परिजनों का कहना है कि विकास का किसी से कोई बड़ा विवाद नहीं था, इसलिए संभव है कि वह अपराधियों के निशाने पर आ गया हो।

उलीडीह थाना प्रभारी एमडी शौकत अली ने बताया कि युवक की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है और सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आ सकते हैं।

उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और जल्द ही घटना में शामिल आरोपितों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें