मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:30 · नई दिल्ली संस्करण

तालाब में युवक का शव बरामद, हत्या की आशंका

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
तालाब में युवक का शव बरामद, हत्या की आशंका

पूर्वी सिंहभूम।परसुडीह थाना पुलिस ने हलुदबनी डुंगरी टोला निवासी 22 वर्षीय बिसु मुर्मू का शव तालाब से सोमवार को बरामद किया है। बताया जा रहा है कि घटना के तीन दिनों बाद सोमवार को सुंदरनगर थाना क्षेत्र के तुरामडीह स्थित जोड़ा तालाब से शव मिला।27 सितंबर की शाम बिसु अपने दोस्तों के साथ मेला घूमने के लिए घर से निकला था, जिसके बाद से वह लापता था। अब शव मिलने के बाद पूरे मामले ने रहस्यमयी मोड़ ले लिया है।सुंदरनगर थाना प्रभारी अजीत मुंडा ने बताया कि मामले में दुर्घटना और हत्या दोनों ही बिंदुओं से जांच की जा रही है।फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लापता होने के बाद परिजनों ने उसी दिन परसुडीह थाने में बिसु की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस जांच में पता चला कि बिसु अपने दोस्तों दुर्गा सोरेन, दशमत टुडू और राजेश महली के साथ बाइक से मेला घूमने निकला था। इसके बाद से वह घर नहीं लौटा। जब जोड़ा तालाब से उसका शव बरामद हुआ, तब पुलिस ने तीनों दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।सूत्रों के मुताबिक, मेला घूमने के दौरान तीनों दोस्त जोड़ा तालाब के पास पहुंचे थे। वहीं स्नान के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। हालांकि बिसु तैरना जानता था, फिर भी उसकी डूबने से मौत होना कई सवाल खड़े करता है। परिजनों का आरोप है कि दोस्तों ने घटना की सच्चाई छिपाई और बिसु की मौत के पीछे साजिश हो सकती है।पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें