मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:45 · नई दिल्ली संस्करण

चाकू मारकर युवक की हत्या, गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
चाकू मारकर युवक की हत्या, गिरफ्तार

धनबाद। झरिया प्रखंड के बोर्रागढ़ थाना क्षेत्र स्थित भूतगड़िया में रविवार की देर रात एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान चांदमारी निवासी गणेश भुइया के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, गणेश अपने ससुराल भूतगड़िया आया हुआ था। इसी दौरान आपसी विवाद में जामाडोबा निवासी प्रिंस कुमार ने उस पर चाकू से हमला कर दिया।हमले में गणेश गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। रात लगभग 2:30 बजे तक गांव में तनावपूर्ण माहौल बना रहा। सूचना मिलने पर बोर्रागढ़ थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले को शांत कराया। इस दौरान ग्रामीणों ने आरोपित प्रिंस को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि, भीड़ ने इस दौरानआरोपित की पिटाई भी कर दी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में शहीद निर्मल महतो मेमोरियल मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) में भर्ती कराया गया है।मृतक के ममेरे भाई चंदन भुइयां ने बताया कि गणेश लगभग एक साल से ससुराल में रहकर रोजी-रोटी कमा रहा था। रविवार रात करीब 10 बजे वह खाना खाने के बाद टहलने निकला था, तभी यह घटना घटी। परिजनों ने आरोप लगाया कि विवाद के दौरान योजनाबद्ध तरीके से गणेश की हत्या की गई है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिएशहीद निर्मल महतो मेमोरियल मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसएनएमएमसीएच)

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें