मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:37 · नई दिल्ली संस्करण

पाकिस्तानी जासूस तुफैल के घर के बाहर लाेगाें का प्रदर्शन,घर गिराने की मांग

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पाकिस्तानी जासूस तुफैल के घर के बाहर लाेगाें का प्रदर्शन,घर गिराने की मांग

वाराणसी,। जिले के जैतपुरा क्षेत्र के दोषीपुरा से गिरफ्तार पाकिस्तानी जासूस तुफैल के खिलाफ लाेगाें में आक्रोश बढ़ रहा है। शुक्रवार को युवकों का एक समूह जासूस तुफैल के घर के सामने प्रदर्शन करने पहुंचा। उन्हाेंने तुफैल का पोस्टर जलाकर आक्रोश जताया। इस दौरान युवाओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से देश के गद्दार तुफैल के घर को बुलडोजर से गिराने की मांग की।युवाओं के आक्रोश को देख जासूस के घर के आसपास सुरक्षा काे लेकर पुलिस बल तैनात किया गया है। लोगों में आक्रोश देख जासूस तुफैल के घरवालों ने दरवाजा, खिड़की बंद कर लिया है। मीडिया कर्मियों ने परिजनाें से बातचीत करनी चाही तो उन्हाेंने कोई जवाब नहीं दिया। जासूस के पड़ोसी भी इस मामले में बोलने से बच रहे हैं।उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान प्रायोजित राष्ट्रविरोधी संगठन से जुड़कर देश विरोधी कार्य और पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले दोषीपुरा निवासी तुफैल को एटीएस ने गुरूवार की शाम को गिरफ्तार किया था। तुफैल प्रतिबंधित आतंकी संगठन तहरीक-ए-लब्बैक के नेता मौलाना शाद रिजवी के वीडियो व्हाट्सएप ग्रुप में ‘गजवा-ए-हिन्द’, बाबरी मस्जिद का बदला लेने और भारत में शरीयत लागू करने संबंधी संदेश अक्सर साझा करता था। आराेपित तुफैल देश के महत्वपूर्ण स्थानों जैसे-राजघाट, नमोघाट, ज्ञानवापी, रेलवे स्टेशन, जामा मस्जिद, लाल किला, निजामुद्दीन औलिया आदि के चित्र और इसकी पूरी जानकारी पाकिस्तानी नम्बरों पर शेयर कराता था। छानबीन में सामने आया कि तुफैल 600 से अधिक पाकिस्तानी नंबरों के संपर्क में था। एटीएस और अन्य खुफिया इकाइयां फेसबुक आईडी के साथ ही उसके अन्य सोशल अकाउंट की छानबीन कर रही हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें