मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:43 · नई दिल्ली संस्करण

धनबाद के वासेपुर में युवक की गला रेतकर हत्या, सेप्टिक टैंक से मिला शव

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

धनबाद। झारखंड के धनबाद स्थित वासेपुर इलाके में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक आंगनबाड़ी केंद्र के सेप्टिक टैंक से एक युवक का शव बरामद हुआ।

मृतक की पहचान मटकुरिया निवासी 22 वर्षीय सोनू यादव के रूप में की गई है। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।

मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने शव मिलने की सूचना तुरंत पुलिस को दी। बैंक मोड़ थाने की पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को सेप्टिक टैंक से बाहर निकलवाया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी विधि-व्यवस्था नौशाद आलम भी मौके पर पहुंचे। पुलिस प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका जता रही है।

शव को देखने से ऐसा लग रहा है कि सोनू यादव की पहले गला रेतकर हत्या की गई और इसके बाद साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को आंगनबाड़ी केंद्र के सेप्टिक टैंक में फेंक दिया गया।

पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है। आसपास के सीसीटीवी के फुटेज खंगाले जा रहे हैं और स्थानीय लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। मृतक के दोस्तों और परिचितों से भी पूछताछ की जा रही है।

मृतक के परिजनों का कहना है कि सोनू यादव अपने घर से अचानक लापता हो गया था।

जब वह वापस नहीं लौटा, तो उसकी तलाश शुरू हुई। परिजनों को अंदेशा है कि सोनू किसी साजिश का शिकार हुआ है।

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद स्थित शहीद निर्मल महतो मेमोरियल मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।

इस घटना से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। लोगों का कहना है कि पुलिस के तमाम दावों के बावजूद इलाके में अपराध की घटनाएं नहीं थम रही हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें