मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:33 · नई दिल्ली संस्करण

छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, मिलने बुलाकर कमरे पर ले गया आरोपी; तीन साथी भी शामिल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, मिलने बुलाकर कमरे पर ले गया आरोपी; तीन साथी भी शामिल

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में दोस्ती और भरोसे का फायदा उठाकर 16 वर्षीय छात्रा को मिलने के बहाने कमरे पर ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। चिमनगंज मंडी थाना क्षेत्र की रहने वाली छात्रा 26 सितंबर को अचानक घर से लापता हो गई थी।

परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की। अगले दिन छात्रा घर लौटकर आई तो परिजनों ने विश्वास में लेकर उससे पूछताछ की। इस दौरान छात्रा ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी, जिसके बाद परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे।

पुलिस के अनुसार छात्रा की उसके घर के समीप रहने वाले एक नाबालिग से पहचान थी। 26 सितंबर को वह छात्रा को मिलने के बहाने जीवाजीगंज क्षेत्र स्थित अपने एक अन्य दोस्त के कमरे पर ले गया। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद तीन अन्य नाबालिगों के साथ मिलकर छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया।

घटना के बारे में किसी को बताने पर उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी गई।

मेडिकल के बाद दो गिरफ्तार

छात्रा के बयान के बाद पुलिस ने उसका मेडिकल परीक्षण कराया। पुलिस के मुताबिक मेडिकल रिपोर्ट और छात्रा के बयान के आधार पर सामूहिक दुष्कर्म तथा पॉक्सो एक्ट की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य नाबालिगों की तलाश की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें