मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:43 · नई दिल्ली संस्करण

गुजरात एटीएस ने फर्जी पासपोर्ट मामले में कांग्रेस नेता के बेटे को किया गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
गुजरात एटीएस ने फर्जी पासपोर्ट मामले में कांग्रेस नेता के बेटे को किया गिरफ्तार

अहमदाबाद। गुजरात महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष गीताबेन पटेल के बेटे हरिकेश पटेल को गुजरात एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (एटीएस) ने फर्जी पासपोर्ट मामले में गिरफ्तार किया है। एटीएस का आरोप है कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अदालत में जमा मूल पासपोर्ट के बावजूद हरिकेश पटेल ने कथित तौर पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर दूसरा पासपोर्ट बनवाया और उसका इस्तेमाल विदेश यात्रा के लिए किया।

गुजरात एटीएस के एसपी के सिद्धार्थ ने पत्रकारों को बताया कि पुलिस को जानकारी मिली थी कि हरिकेश पटेल का मूल पासपोर्ट ईडी से जुड़े एक मामले में पटियाला हाउस कोर्ट में जमा था। इसके बावजूद उसने कथित तौर पर अलग फोटो और दस्तावेजों का इस्तेमाल कर अहमदाबाद और गाजियाबाद स्थित रीजनल पासपोर्ट ऑफिस (आरपीओ) से दूसरा पासपोर्ट हासिल किया।

एटीएस के मुताबिक, इस सूचना को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ साझा करने के बाद मामले की जांच के लिए एक टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी और ऑपरेशनल माध्यमों से जानकारी की पुष्टि की। जांच में एटीएस को कथित तौर पर पता चला कि हरिकेश पटेल ने दूसरे पासपोर्ट के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार करवाए थे।

एसपी सिद्धार्थ के अनुसार, यह मामला वर्ष 2022 में ईडी द्वारा दर्ज मनी लॉन्ड्रिंग केस से जुड़ा है। उस मामले में हरिकेश पटेल की भूमिका सामने आने के बाद उसने पटियाला हाउस कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए आवेदन किया था। एटीएस के अनुसार, बाद में उसकी अग्रिम जमानत रद्द हो गई और इसके खिलाफ उसने दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया था।

एटीएस का आरोप है कि वर्ष 2023-24 के दौरान अदालत में मूल पासपोर्ट जमा होने के बावजूद हरिकेश ने नया पासपोर्ट हासिल करने की कोशिश की। इसके लिए उसने कथित तौर पर दिल्ली में पासपोर्ट एजेंट के माध्यम से दस्तावेज तैयार करवाए।

जांच के अनुसार, हरिकेश ने दिल्ली के एक एजेंट के जरिए यह पूरा इंतजाम कराया था।

आरोप है कि इसके लिए एजेंट को करीब 25 लाख रुपये दिए गए। नए पासपोर्ट के जरिए वह नेपाल और भूटान की यात्रा करता था और वहां से बैंकॉक, दुबई और सिंगापुर समेत अन्य देशों में भी गया। जांच में उसके लंबे समय तक दुबई में रहने की बात भी सामने आई है।

एटीएस के मुताबिक, हरिकेश के खिलाफ इससे पहले नारणपुरा और क्राइम ब्रांच में धोखाधड़ी के मामले भी दर्ज हो चुके हैं और इन मामलों में उसकी गिरफ्तारी भी हुई थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें