मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:50 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड के खूंटी में आदिवासी कांग्रेस के युवा नेता सुमित तिग्गा की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
झारखंड के खूंटी में आदिवासी कांग्रेस के युवा नेता सुमित तिग्गा की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत

रांची। झारखंड के खूंटी जिले के कर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत गुयु गांव में रविवार की देर शाम अज्ञात अपराधियों ने आदिवासी कांग्रेस के कर्रा प्रखंड महासचिव 25 वर्षीय सुमित तिग्गा की गोली मारकर हत्या कर दी। इस सनसनीखेज वारदात से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है, घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है।

मृतक सुमित तिग्गा गुयु गांव निवासी तेम्बा तिग्गा के पुत्र थे और अविवाहित थे। वे आदिवासी कांग्रेस संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे और क्षेत्र में एक ऊर्जावान और सामाजिक रूप से सक्रिय युवा नेता के रूप में पहचाने जाते थे। संगठनात्मक गतिविधियों के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी उनकी भागीदारी रही है, जिससे गांव और आसपास के इलाकों में उनकी अच्छी पहचान थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार की शाम सुमित तिग्गा अपने घर पर मौजूद थे। करीब साढ़े छह बजे उनके दो परिचित दोस्त उन्हें घर से बुलाकर गांव की ओर ले गए। इसके बाद वे दोस्तों के साथ अलाव ताप रहे थे। इसी दौरान लगभग आठ बजे अज्ञात अपराधी ने पीछे से उन पर गोली चला दी।

गोली लगते ही सुमित गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे। परिजनों को सूचना दी गई, जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए रांची स्थित देवनिका अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सकों ने सुमित तिग्गा को मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही कर्रा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स, रांची भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि हत्या के कारणों की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने घटना की निंदा करते हुए दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें