मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:00 · नई दिल्ली संस्करण

फायरिंग कांड में घायल युवक की कोलकाता में मौत, विरोध में सड़क पर उतरे लोग

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
फायरिंग कांड में घायल युवक की कोलकाता में मौत, विरोध में सड़क पर उतरे लोग

पूर्वी सिंहभूम,।

बर्मामाइंस थाना क्षेत्र में हुए चर्चित गोलीकांड के घायल आफताब आलम ने मंगलवार तड़के कोलकाता के एक अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उनकी मौत की खबर मिलते ही बर्मामाइंस क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग सड़क पर उतर आए और थाना के बाहर सड़क जाम कर टायर जलाकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी करते हुए आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की।

आफताब आलम को रविवार रात बर्मामाइंस थाना क्षेत्र स्थित मुस्लिम बस्ती के कंटेनर यार्ड के समीप मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने निशाना बनाया था। हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई थीं, जिसमें उन्हें तीन गोलियां लगी थीं। गंभीर रूप से घायल अवस्था में स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल जमशेदपुर के टाटा मेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए कोलकाता रेफर कर दिया था, जहां मंगलवार सुबह करीब चार बजे उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

घटना के बाद बर्मामाइंस थाना पुलिस मौके पर पहुंची थी और घटनास्थल से कई खोखे बरामद किए थे। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 12 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है तथा आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चला रही है।

आफताब आलम की मौत के बाद बर्मामाइंस और आसपास के क्षेत्रों में तनाव का माहौल बना हुआ है। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है और पूरे क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है तथा फरार आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें