जमीन विवाद में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने किया शव के साथ प्रदर्शन
धनबाद,। तोपचांची में जमीन विवाद को लेकर पिछले दिनों लेडाटांड
में हुई गुटों में हिंसक झड़प में घायल एक युवक की आज इलाज के दौरान मौत
हो गई। इसके बाद आक्रोशित परिजन मृतक एहतेशाम अंसारी की लाश को लेकर शनिवार
को सीधे तोपचांची थाना पहुंचे और इंसाफ को लेकर प्रदर्शन करने लगे।
इसके
बाद तोपचांची थाना प्रभारी संजय कुमार ने मृतक के पिता को आश्वस्त करते
हुए कहा कि दोषियों पर यथा संभव कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की
जाएगी, जिसके बाद परिजन शांत हुए और प्रदर्शन को समाप्त किया।
बीते 20 मार्च को लेडाटांड हिंदुस्तान ढाबा के मालिक अब्दुल सलाम के परिजन
और महमूद आलम के परिजन के बीच जमीन विवाद को लेकर हिंसक झड़प हुई थी।
जिसमे दोनो पक्ष के आठ लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। इसमें अब्दुल सलाम के
तीन पुत्र गुलाम ख्वाजा, मो हसमुद्दीन अंसारी एवं मो एहतेशाम अंसारी को
गंभीर चोटे आई थी। वहीं इलाज के दौरान उनके सबसे छोटे पुत्र मो एहतेशाम की
मौत इलाज के क्रम में हो गई। मृतक एहतेशाम के दो छोटी पुत्री है। ए





