मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:18 · नई दिल्ली संस्करण

फायरिंग से युवक घायल, जांच में जुटी पुलिस

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
फायरिंग से युवक घायल, जांच में जुटी पुलिस

पूर्वी सिंहभूम।बागबेड़ा थाना क्षेत्र के गांधीनगर में बुधवार रात आपसी विवाद में बादल नामक अपराधी ने पोपो मुंडा पर गोलियां चला दीं। गोली लगने से पोपो गंभीर रूप से घायल हो गया, हालांकि उसे इलाज के लिए टीएमएच अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना के समय पोपो मुंडा घर पर आराम कर रहा था। तभी आरोपित बादल वहां पहुंचा और अचानक फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान गोली पोपो के गुप्तांग में लगी। गोलीबारी की आवाज सुनते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।प्रत्यक्षदर्शी गुड़िया ने बताया कि बादल अचानक आया और पोपो पर दो गोलियां दाग दीं।सूचना पाकर डीएसपी तौकीर आलम मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से गोली का खोखा बरामद किया है। डीएसपी ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला आपसी रंजिश का प्रतीत हो रहा है। आरोपित की पहचान हो चुकी है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें