मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:06 · नई दिल्ली संस्करण

दुकानदार को गोली मारकर घायल करने वाला युवक पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

गाजियाबाद दुकानदार को गोली मारकर घायल करने वाले युवक को शालीमार

गार्डन पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में पुलिस

द्वारा चलाई गई गोली से यह युवक घायल हो गया। उसे अस्पताल में इलाज के लिए

भर्ती कराया गया है।

एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने रविवार को बताया कि

थाना शालीमार गार्डन पुलिस टीम अपराधिक घटनाओं के दृष्टिगत लोहिया पार्क के

पास पाइप मार्केट से आने वाली रोड पर चेकिंग कर रही थी तभी एक मोटरसाइकिल

सवार व्यक्ति पाइप मार्केट की तरफ से आता दिखाई दिया जिसको रुकने का

इशारा किया गया तो नहीं रुका और अपनी मोटरसाइकिल को तेजी से डीएवी स्कूल की

तरफ भागने लगा शक होने पर पुलिस द्वारा पीछा किया गया तो पुलिस टीम को

अपने पीछे आते देख भाग रहे बदमाश के द्वारा मोटरसाइकिल को तेजी से भगाने के

कारण मोटरसाइकिल डीएवी स्कूल गेट नंबर 3 के सामने फिसल कर गिर गई और पुलिस

पार्टी को पीछे आते देख बदमाश ने पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया। पुलिस

टीम ने भी जवाबी कार्यवाही की।।जिसमें युवक घायल हो गया।

घायल

युवक आशीष पुत्र उमेश निवासी जनकपुरी थाना शालीमार गार्डन है। उस पर आरोप

है कि उसने अपने साथी के साथ ल मिलकर कोल्ड ड्रिंक व पानी का व्यापार करने

वाले धनपत कुशवाहा नामक व्यक्ति पर जान से मारने की नीयत से चाकू व पेशकश

से हमला कर गंभीर रूप से घायल किया था। उसके कब्जे से एक तमंचा, एक चोरी की

मोटरसाइकिल, एक चाकू तथा एक पेचकस बरामद किया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें