मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:17 · नई दिल्ली संस्करण

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

पश्चिमी सिंहभूम। रांची से पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा )आ रही मनीला बस की चपेट में आने से बाईहातु गांव निवासी विजय पान की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा चक्रधरपुर-चाईबासा मुख्य मार्ग (एनएच-75ई) पर बाईहातु गांव के पास हुआ।घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने आक्रोश में सड़क जाम कर दिया। करीब तीन घंटे तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा। ग्रामीणों ने प्रशासन से मौके पर ही मुआवजा देने की मांग की और कहा कि जब तक मुआवजा नहीं मिलेगा, शव को सड़क से नहीं हटाया जाएगा।सूचना मिलने पर मुफस्सिल थाना प्रभारी चंद्रशेखर दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत और वार्ता के बाद प्रशासन की ओर से परिजनों को प्रारंभिक मुआवजा राशि दिलाई गई, जिसके बाद ग्रामीण शांत हुए।देर रात जाम समाप्त हुआ और सड़क पर आवागमन सामान्य हुआ। प्रशासन ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें