र्सपदंश से युवक की मौत
गिरिडीह। जमुआ थाना क्षेत्र में धर्मपुर गाँव के 40 वर्षीय हरिहर महतों की सर्पदंत से शनिवार को मौत हो गई। बताया गया की सर्पदंश के बाद परिजन उसे अस्पताल ना ले जा कर तंत्र-मंत्र और ओझा के चक्कर में चार घंटे गुजार दिए। जब स्थिति में कोई सुधार नहीं हुई तो युवक को अस्पताल लेकर गए। जहाँ डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं परिजनों को रो रो-रो कर बुरा हाल है।





