मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:18 · नई दिल्ली संस्करण

युवक की गला रेतकर हत्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
युवक की गला रेतकर हत्या

पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी थाना क्षेत्र में गुरुवार रात एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। यह घटना उस वक्त हुई जब युवक सोहराय-बांदना पर्व के अवसर पर आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच देखकर अपने दोस्तों के साथ घर लौट रहा था।मृतक की पहचान छोटा रायकमन गांव निवासी सोमनाथ हेम्ब्रम उर्फ धोनी हेम्ब्रम (पिता – सुरेन हेम्ब्रम) के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार, सोमनाथ अपने साथियों के साथ लौट रहा था, तभी छोटा रायकमन गांव के ताड़ीसाई टोला से धानसारी जाने वाली मुख्य सड़क पर अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमला इतना भयावह था कि सोमनाथ की मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही कुमारडुंगी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।कुमारडुंगी थाना प्रभारी ने कहा कि मामले में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और अपराधियों की तलाश में छापेमारी जारी है। प्रारंभिक जांच में मृतक का किसी से विवाद होने की बात सामने नहीं आई है। हत्या के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें