मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:22 · नई दिल्ली संस्करण

अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार

पूर्वी सिंहभूम। कदमा थाना क्षेत्र के फार्म एरिया टीसी कॉलोनी रोड में सोमवार सुबह पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया। आरोपित की पहचान पूर्वी सिंहभूम के कदमा थाना निवासी हरिकेश पटेल (28), पिता राधेश्याम प्रसाद के रूप में हुई है।सुबह करीब 9:30 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति इलाके में अवैध हथियार के साथ देखा गया है, जो आम लोगों को डराने-धमकाने का काम करता है। सूचना मिलते ही वरीय एसएसपी पीयूष पांडेय के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई और तत्परता से कार्रवाई की गई। टीम ने फार्म एरिया टीसी कॉलोनी रोड पहुंचकर हरिकेश को घेरकर हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि उसने हथियार फार्म एरिया स्थित रोड नंबर-18 के पास खंडहर क्वार्टर के शौचालय में छिपाकर रखा है।हरिकेश की निशानदेही पर मौके से एक झोले में छिपाकर रखे गए हथियार बरामद किए गए, जिसमें एक बिना मैगजीन का देशी ऑटो पिस्टल, दो खाली मैगजीन, तीन जिंदा गोली , एक लोहे का देशी कट्टा और एक जिंदा गोली शामिल है। बरामद हथियारों की हालत जर्जर और जंग लगी हुई थी, जिससे अंदेशा जताया जा रहा है कि इन्हें लंबे समय से छिपाकर रखा गया था।इस मामले में कदमा थाना में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।इस पूरी कार्रवाई में पुलिस उपाधीक्षक मनोज कुमार ठाकुर के नेतृत्व में कदमा थाना के कई पदाधिकारी और पुलिसकर्मी शामिल थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि आरोपित का संबंध किसी आपराधिक गिरोह या अवैध हथियार तस्करी से तो नहीं है। पुलिस ने कहा है कि पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। यह जानकारी सोमवार को सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने पत्रकारों को दी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें