मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:28 · नई दिल्ली संस्करण

अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार

पश्चिमी सिंहभूम जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक अहम कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार रखने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान शंकर बिरुवा ( 29 ) स्थायी निवासी बड़ा लगड़ा, थाना मंझारी के रूप में हुई है, जो वर्तमान में ताम्बो बोदरा चौक, कांडे देवगम स्थित एक किराए के मकान में रह रहा था।

पुलिस पदाधिकारियों ने शनिवार को प्रेसवार्ता कर बताया कि मुफ्फसिल थाना कांड संख्या (123/25) के तहत यह कार्रवाई की गई। इस कांड में गिरफ्तार मुख्य आरोपित बुधलाल अंगरिया ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में खुलासा किया था कि उसे एक देशी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस शंकर बिरुवा ने दिए थे। इस बयान की पुष्टि के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर छापेमारी की गई।

25 जुलाई को शाम पुलिस टीम बोदरा चौक स्थित शंकर बिरुवा के निवास स्थान पर पहुंची।

पुलिस को देखते ही वह भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे घेर कर पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इसके बाद पुलिस ने संदेह के आधार पर उसके घर की तलाशी ली, जिसमें एक बैग से एक देशी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस (.32 एमएम) और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। पूछने पर वह कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका।

मौके पर ही शंकर बिरुवा को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार कर लिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें