मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:23 · नई दिल्ली संस्करण

एयरपोर्ट से गोली के साथ गिरफ्तार युवक को मिली जमानत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची। प्रधान न्यायायुक्त दिवाकर पांडे की कोर्ट ने बुधवार को रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से रायफल की गोली के साथ गिरफ्तार युवक को जमानत दे दी है। कोर्ट ने उस युवक को 20-20 हजार के दो निजी मुचलके जमा करने की शर्त पर जमानत दी है। आरोपित की ओर से अधिवक्ता प्रीतांशु सिंह ने बहस की।उल्लेखनीय है कि 20 जून को एयरपोर्ट से एक युवक के पास से रायफल की एक गोली बरामद हुई थी। उसका नाम आकाश कुमार साव है। वह पहले भी मर्डर केस में जेल जा चुका है। वह लोअर बाजार थाना क्षेत्र के चर्च रोड का रहने वाला है। वह रांची से एयर इंडिया की फ्लाइट से दिल्ली जा रहा था। इसी क्रम में चेकिंग के दौरान उसे गोली के साथ गिरफ्तार किया गया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें