मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:29 · नई दिल्ली संस्करण

नदी में कूदी युवती, स्थानीय युवकों ने बचाई जिंदगी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
नदी में कूदी युवती, स्थानीय युवकों ने बचाई जिंदगी

पूर्वी सिंहभूम। बागबेड़ा थाना क्षेत्र के बड़ौदा घाट में शनिवार को 22 वर्षीय प्रिया कुमारी ने खरकाई नदी में कूदकर खुदकुशी का प्रयास किया, लेकिन मौके पर मौजूद दो साहसी युवकों ने अपनी जान जोखिम में डालकर उसे बचा लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवती के नदी में कूदते ही दोनों युवक तुरंत पानी में उतरे और उसे सुरक्षित किनारे ले आए। इसके बाद बागबेड़ा पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवती को थाने ले जाकर पूछताछ शुरू की। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि प्रिया कुमारी कहां से आई थी और उसने यह कदम क्यों उठाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गौरतलब है कि हाल के दिनों में जमशेदपुर में खुदकुशी के मामलों में इजाफा देखा जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें