मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:21 · नई दिल्ली संस्करण

जमशेदपुर में पुराने विवाद में युवक को मारी गोली, दो युवक हिरासत में

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

जमशेदपुर,। जिले के जुगसलाई थाना क्षेत्र अंतर्गत बलदेव बस्ती निवासी

करण सिंह (19) को पुराने विवाद में एक युवक ने रविवार सुबह गोली मार दी।

गोली करण के सिर में लगी। इसके बाद वारदात में शामिल युवकों ने ही करण को

टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) के आईसीयू में भर्ती कराया। करण की हालत गंभीर

बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में दो युवकों को हिरासत में लिया है।

घटना

के संबंध में बताया गया है कि बलदेव बस्ती स्थित घर के बाहर बलदेव पानी भर

रहा था। इसी दौरान छाया नगर के दो युवक बाईक से आए और उससे कहा कि बलदेव

बस्ती के ही प्रह्लाद के घर चलना है। प्रह्लाद के घर जाने के बाद किसी

पुराने विवाद की वजह से युवकों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान एक

युवक ने हथियार निकालकर करण के सिर में गोली मार दी। सूचना है कि घटना के

बाद गोली मारने वाले वारदात में शामिल युवकों ने ही करण को जमशेदपुर के

टीएमएच अस्पताल पहुंचाया और सभी वहां से फरार हो गए।

घटना की सूचना

मिलने के बाद करण की मां और आस-पड़ोस के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। यहां

उन्हें मालूम हुआ कि युवकों के बीच मारपीट हुई और बाद में गोली चली। इसके

बाद सभी लोग टीएमएच पहुंचे। फायरिंग की सूचना मिलने पर जुगसलाई थाने की

पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। आसपास और परिवार

के लोगों ने बताया कि करण पीएनएम मॉल में काम करता है। वह अपनी मां के साथ

जुगसलाई बलदेव बस्ती में रहता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें