मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:26 · नई दिल्ली संस्करण

जमशेदपुर में युवक की गोली मारकर हत्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

जमशेदपुर। मानगो थाना क्षेत्र के चटाई कॉलोनी शांतिनगर में अपराधियों ने सोमवार देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखे बरामद किए हैं और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए कर्रवाई कर रही है।मृतक की पहचान शक्तिनाथ सिंह के रूप में हुई है, जो कुख्यात अपराधी अमरनाथ का भाई था। जिसकी हत्या देवघर में हुई थी। अब अपराधियों ने शक्तिनाथ को निशाना बनाया था। घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार तीन अपराधी मौके से फरार होने में सफल रहे। वहीं गोली लगने के बाद शक्तिनाथ की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। गोली चलने की अवाज सुनते ही आस-पास में दहशत को माहौल बन गया, जिसके बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी गयी।सूचना मिलने के बाद मानगो थाना की पुलिस और सिटी एसपी घटनास्थल पहुंचे और छानबीन मे जुट गए, जहां उन्हें तीन खोखे मिले हैं। पुलिस मामले की जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। वहीं एसएसपी किशोर कौशल ने मंगलवार काे बताया कि कुछ नाम सामने आए हैं और पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें