मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:20 · नई दिल्ली संस्करण

युवक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
युवक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

पूर्वी सिंहभूम। सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के देवनगर पीपल स्कूल के पीछे रहने वाले शेखर सैंडिल (32) की देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात मंगलवार की आधी रात करीब 12:30 बजे की बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल शेखर को एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।घटना की जानकारी शेखर की बहन सरस्वती दास ने दी। उन्होंने बताया कि जब वह रात में घर लौटी, तो घर के बाहर शेखर खून से लथपथ जमीन पर गिरा हुआ मिला। पड़ोसियों की मदद से तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर शेखर को अस्पताल ले गई, लेकिन तीन गोलियां लगने और अत्यधिक खून बह जाने के कारण डॉक्टरों ने कुछ देर बाद उसे मृत घोषित कर दिया।शेखर नया कोर्ट के पास एक निजी पार्किंग में काम करता था और रोजाना की तरह मंगलवार को भी ड्यूटी से लौट रहा था। परिवार की ओर से स्थानीय युवक राहुल सिंह और उसके साथी डब्लू पर हत्या कराए जाने का शक जताया गया है। बताया गया कि दोनों के साथ शेखर का पुराना विवाद चला आ रहा था। परिजनों के अनुसार राहुल सिंह देवनगर में अवैध दारू भट्टी चलाता है, जिसे लेकर कई बार दोनों के बीच कहासुनी हो चुकी थी। परिवार का कहना है कि विवाद के कारण राहुल और उसके साथी ने पूर्व में भी शेखर को धमकी दी थी।पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर संदिग्धों की तलाश तेज कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपितों को जल्द गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें