मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:19 · नई दिल्ली संस्करण

काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव का समापन 8 काे, मुख्यमंत्री होंगे शामिल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव का समापन 8 काे, मुख्यमंत्री होंगे शामिल

लखनऊ। नौनिहालों और युवा पीढ़ी में राष्ट्रभक्ति की भावना का संचार करने और आजादी के इतिहास की जानकारी देने के उद्देश्य सेराज्य सरकार विगत 8 वर्ष से लगातार आयोजन कर रही है। इसी क्रम में अगस्त 2024 में शुरू हुआ काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव का समापन समारोह 8 अगस्त को शहीद स्मारक काकोरी पर होगा। इस समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहेंगे।दरअसल, मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर संस्कृति विभाग लगातार भारत मां के रणबांकुरों, महापुरुषों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के जन्मदिवस व बलिदान दिवस पर अनेक कार्यक्रम करता आ रहा है। जिसमें सभी विभागों, विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों, स्कूलों, एकेडमी, स्वयंसेवी संस्थाओं का सहयोग रहा। काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव के तहत अगस्त 2024 से कार्यक्रम हाे रहे हैं। शताब्दी समारोह का अब 8 अगस्त को समापन हाेना है।सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि 9 अगस्त 2024 से शुरू हुए काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव का 8 अगस्त 2025 (शुक्रवार) को समापन होगा। यह कार्यक्रम शहीद स्मारक काकोरी में होगा। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। समारोह में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों का सम्मान भी किया जाएगा। सैनिकों, अर्धसैनिक बलों, पुलिस कर्मियों, सुरक्षा कर्मियों को आमंत्रित कर तिरंगा राखी बांधने के साथ ही राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत अनेक कार्यक्रम भी किए जाएंगे। कार्यक्रम का सभी जनपदों में लाइव प्रसारण भी किया जाएगा। इसमें काकोरी के कार्यक्रम भी प्रसारित होंगे।जनभागीदारी से पूरे प्रदेश में होंगे कार्यक्रमकाकोरी के साथ ही इस दिन पूरे प्रदेश में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसे लेकर संस्कृति विभाग ने तैयारी भी कर ली है। जनपदों में शहीद स्मारकों पर जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में कार्यक्रम होंगे। सरकार का कार्यक्रम में जनभागीदारी पर विशेष जोर है। शहीद स्मारकों, स्मारक स्थलों पर राष्ट्रधुन का वादन होगा। प्रभातफेरी व मोटरसाइकिल रैली, तिरंगा मेला, भाषण, निबंध, सुलेख, वाद-विवाद आदि प्रतियोगिताएं होंगी। राष्ट्रीय स्वतंत्रता संग्राम की अभिलेख प्रदर्शनी लगेगी। एक पेड़ मां के नाम के अंतर्गत पौधरोपण समेत अनेक कार्यक्रम भी होंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें