मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:19 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री योगी अकबरनगर से करेंगे वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

लखनऊ, । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 20 जुलाई को लखनऊ के

अकबरनगर क्षेत्र से वृक्षारोपण अभियान 2024 का शुभारम्भ करेंगे। इसके अलावा

प्रदेश सरकार के अन्य मंत्रीगण अलग-अलग जिलों में आयोजित वृक्षारोपण

कार्यक्रम में शामिल होंगे। 20 जुलाई को प्रदेशभर में 36.50 करोड़ पौधे

लगाए जाएंगे। यह जानकारी प्रदेश के वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन

मंत्री डॉ.अरुण सक्सेना ने दी। वह गुरुवार को अरण्य भवन स्थित पारिजात

सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे।

डॉ. सक्सेना ने

कहा कि दुनिया में माँ से बड़ी कोई चीज नहीं है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र

मोदी द्वारा किये गये आह्वान 'एक पेड़ माँ के नाम' में सबकी भागीदारी हो और

सब लोग एक पेड़ माँ के नाम अवश्य लगाएंं। वन मंत्री ने कहा कि प्रदेश में

पर्यावरण एवं पारिस्थितिकीय संतुलन बनाये रखने तथा बढ़ते प्रदूषण को

नियंत्रित करने के लिए व्यापक जन आन्दोलन के माध्यम से वृक्षारोपण कर हरित

आवरण में वृद्धि करने के लिए प्रदेश सरकार कटिबद्ध है। इसी को ध्यान में

रखते हुए प्रदेश सरकार 26 शासकीय विभागों तथा जन सामान्य के सहयोग से वन

भूमि, सामुदायिक भूमि व अन्य राजकीय भूमि, कृषि एवं अन्य निजी भूमि पर

36.50 करोड़ पौध रोपण का लक्ष्य रखा गया है।

डॉ. सक्सेना ने बताया

कि आमजन को वृक्षारोपण के लिए वन विभाग की नर्सरियों से नि:शुल्क पौध

उपलब्ध होगी। वन विभाग की नर्सरी में नीम, सहजन, आँवला, इमली, अर्जुन,

जामुन, बेल, देशी आम, महुआ, सागौन, शीशम, बांस पीपल, बरगद और पाकड़ के पौधे

​उपलब्ध हैं।

पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ जन अभियान में लोक भारती, नेहरू

युवा केंद्र, युवक मंगल दल, महिला मंगल दल, व्यापार मण्डल, किसान उत्पादक

संगठन समेत कई गैर सरकारी संस्थाएं सहयोग कर रही हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें