मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:17 · नई दिल्ली संस्करण

रुद्राभिषेक कर मुख्यमंत्री योगी ने की चराचर जगत के कल्याण की प्रार्थना

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

गोरखपुर । रंगोत्सव के खास और विरासतपूर्ण आयोजनों में शामिल होने

के सिलसिले में मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ रविवार

से गोरखपुर प्रवास पर हैं। रविवार शाम को वह पांडेयहाता से निकलने वाली

होलिका दहन शोभायात्रा में सम्मिलित हुए तो मंगलवार को घंटाघर से निकलने

वाली भगवान नृसिंह की रंगभरी शोभायात्रा का शुभारंभ करेंगे। उत्सवी वातावरण

के इस बेला में सोमवार सुबह उन्होंने गोरखनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक कर

देवाधिदेव भगवान भोलेनाथ से लोकमंगल एवं चराचर जगत के कल्याण की प्रार्थना

की।

गोरखनाथ मंदिर आवास के प्रथम तल पर स्थित शक्ति मंदिर

में सीएम योगी ने देवाधिदेव महादेव को विल्व पत्र, कमल पुष्प आदि अर्पित

करने कर बाद दूध एवं गन्ने के रस से रुद्राभिषेक किया। मठ के विद्वत

पुरोहितगण ने शुक्ल यजुर्वेद संहिता के रुद्राष्टाध्यायी के महामंत्रों

द्वारा रुद्राभिषेक का अनुष्ठान पूर्ण कराया। रुद्राभिषेक के बाद उन्होंने

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन व आरती की। विधि विधान से पूर्ण हुए अनुष्ठान

के उपरांत उन्होंने प्रदेशवासियों के आरोग्यमय, सुखमय, समृद्धमय व शांतिमय

जीवन की मंगलकामना की। रुद्राभिषेक अनुष्ठान के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर के

प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ, काशी से आए महामंडलेश्वर संतोष दास उर्फ सतुआ

बाबा, डॉ. अरविंद चतुर्वेदी, अश्वनी त्रिपाठी आदि भी उपस्थित रहे।

मंदिर की गोशाला में मुख्यमंत्री ने की गोसेवा

सोमवार

सुबह रुद्राभिषेक का अनुष्ठान पूर्ण करने के बाद मुख्यमंत्री योगी

आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर की गोशाला में गोसेवा की। उन्होंने गोवंश का

हाल जाना और उन्हें अपने हाथों से गुड़ खिलाया। गोशाला का भ्रमण कर

मुख्यमंत्री योगी ने श्यामा, गौरी, गंगा, भोला आदि नामों से गोवंश को

पुकारा। सीएम योगी की जानी पहचानी आवाज सुनते ही गोवंश दौड़ते-मचलते उनके

पास आ गए। सीएम योगी ने गोवंश के माथे पर हाथ फेरा, उन्हें खूब दुलारा और

अपने हाथों से उन्हें गुड़ खिलाया। मुख्यमंत्री ने गोशाला के कार्यकर्ताओं

से सभी गोवंश के स्वास्थ्य व पोषण की जानकारी ली और देखभाल के लिए जरूरी

निर्देश दिए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें