मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:29 · नई दिल्ली संस्करण

योगी सरकार माटी कला उद्योग लगाने के लिए शिक्षित बेरोजगार युवाओं से मांगा ऑनलाइन आवेदन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

कानपुर। योगी सरकार माटी कला योजना के तहत शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र

के शिक्षित बेरोजगार कारीगरों को माटी कला उद्योग लगाने के लिए दस लाख तक

का ऋण मुहैया कराने के साथ ही 25 प्रतिशत अनुदान उपलब्ध कराने के लिए 5

जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन मांगा है। यह जानकारी गुरुवार को जिला ग्रामोद्योग

अधिकारी अशोक कुमार ने दी।

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश

खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा संचालित ‘माटी कला योजना’ के तहत कानपुर

नगर के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के शिक्षित बेरोजगार युवा कारीगरों के

लिए माटी कला उद्योग का कारोबार शुरू करने के लिए दस लाख तक का ऋण बैंकों

के माध्यम से उपलब्ध कराए जाने की व्यवस्था है। जिसके तहत पूंजीगत की

धनराशि पर सरकार 25 प्रतिशत छूट/अनुदान दिया जा रहा है।

जाने लाभ प्राप्त करने के लिए क्या होनी चाहिए पात्रता

अशोक

कुमार ने बताया कि यह लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन करने वाले की 18 से

55 वर्ष की आयु होना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि बेरोजगार कारीगर

upmatikalaboard.in पर अपना आवेदन आनलाईन 5 जुलाई तक कर सकते हैं। इस

संबंध में अधिक जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय अथवा

सीयूजी नं-7408410805 से सम्पर्क करके पूर्ण जानकारी ले सकते है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें