मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:07 · नई दिल्ली संस्करण

मायावती के जन्मदिन पर योगी और अखिलेश ने दी बधाई

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

मायावती के जन्‍मदिन पर सीएम योगी ने फोन कर पूछा हालचाल, अखिलेश ने भी दी बधाई

लखनऊ। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने बसपा सुप्रीमो मायावती से फोन पर बात की। इस बातचीत में उन्‍होंने उन्‍हें जन्‍मदिन की बधाई दी और कुशलक्षेम पूछा। सीएम योगी ने बसपा सुप्रीमो मायावती के दीर्घायु होने की कामना की। एक्‍स पर एक पोस्‍ट में मायावती को जन्‍मदिन की बधाई देते हुए सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने लिखा- बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री मायावती जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई! ईश्वर से आपके लिए उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना है। वहीं समाजवादी पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ने भी मायावती को जन्‍मदिन की बधाई दी। एक्‍स पर एक पोस्‍ट में उन्‍होंने लिखा-उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री एवं बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री मायावती जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं।

बता दें कि बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष और पूर्व मुख्‍यमंत्री मायावती आज अपना 68 वां जन्‍मदिन मना रही हैं। इस मौके पर उन्‍हें प्रदेश और देश की तमाम बड़ी हस्तियों ने बधाई और शुभकामना संदेश दिए हैं। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने भी मायावती से फोन पर बात कर उन्‍हें बधाई दी है। वहीं समाजवादी पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष और पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने एक्‍स पर एक पोस्‍ट के जरिए उन्‍हें बधाई दी।बसपा सुप्रीमो मायावती आज का 68वां जन्मदिन मना रही हैं। बसपा भी उनके जन्‍मदिन को जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मना रही है। इस मौके पर पार्टी की ओर से जारी बयान में मायावती को सामाजिक परिवर्तन और आर्थिक मुक्ति आन्दोलन की महानायिका बताया गया है। बताया जा रहा है कि मायावती आज पार्टी का मोबाइल एप भी लांच कर सकती हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें