योग के माध्यम से सांस्कृतिक एकता को बढ़ावा मिल रहा : केशव प्रसाद मौर्य
प्रयागराज, । उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रयागराज में विभिन्न आसनों के माध्यम
से योगाभ्यास किया। उप मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट एक्स पर
लिखा कि ‘करें योग, रहें निरोग’।
केशव प्रसाद मौर्य ने लिखा कि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व में भारत ने योग में
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान पायी है। योग के माध्यम से सांस्कृतिक एकता को
बढ़ावा मिल रहा है। शारीरिक और मानसिक सेहत के लिए योग बेहद फायदेमंद है।
यह शरीर को रोगमुक्त रखता है और मन को शांत करने में मदद करता है। उप
मुख्यमंत्री ने 10 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारत स्काउट एंड
गाइड कॉलेज, ममफोर्डगंज परिसर में आमजन के साथ योगाभ्यास किया।





