अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कर्जन मैदान में योगाभ्यास
हजारीबाग,। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शहर के कर्जन मैदान में
शुक्रवार को योगाभ्यास का आयोजन हुआ। इस दौरान प्रशिक्षु आईएएस लोकेश बरंगे
के साथ विभिन्न विद्यालयों के बच्चों व कई संस्थानों के लोग मौजूद रहे।
योगाभ्यास के उपरांत प्रशिक्षु आईएएस ने कहा कि शारीरिक और मानसिक
स्वास्थ्य के लिए योग आवश्यक है। योगाभ्यास से शारीरिक विकास के साथ मानसिक
विकास भी होता है।





